Breaking News

15 साल के भाजपा शासनकाल में महिलाओं को नहीं मिला कोई लाभ : सत्ता पाने की होड़ में भाजपा ने छोड़ा महतारी वंदन योजना का नया जुमला : आशीष वर्मा

  • वोट बैंक समझकर महिलाओं की भावनाओं से खेल रही है भाजपा
  • पाटन की महिलाएं भाजपा के लालीपॉप को समझ चुकी, नहीं आएगी झांसे में  

द सीजी न्यूज

सेलूद। पाटन के कांग्रेस नेता आशीष वर्मा ने कहा कि पाटन में मतदाता कांग्रेस के विकास व जनहित की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन का अभूतपूर्व विकास किया है। किसानों समेत हर वर्ग की आर्थिक समृद्धि के लिए भूपेश सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं। यही वजह है कि पाटन की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दोबारा विधायक और मुख्यमंत्री बनाने उत्साहित है।

पाटन में करारी हार को देखते हुए भाजपा ने अब महिलाओं के साथ जुमलेबाजी शुरू कर दी है। भाजपा की जुमलेबाजी को पाटन सहित पूरे प्रदेश की महिलाएं नकार रही हैं। भाजपा ने पहले भी महिलाओं के वोट पाने के लिए कई बार जुमलेबाजी की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के रमन शासनकाल में महिलाओं समेत सभी वर्गों के साथ वादाखिलाफी की गई।

सरकार बनाने से पहले जितने वादे किये गए, सरकार बनाने के बाद उन वायदों को भाजपा ने भुला दिया। वर्तमान स्थिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवाया जा रहा है। यह सारी जुमलेबाजी केवल वोट पाने के लिए हो रही है। केवल चुनावी फायदा लेने के लिए फार्म भरवाने का ड्रामा किया जा रहा है। भाजपा अपनी पराजय से घबराकर ऐसी योजना का छल प्रपंच रच  रही है।

आशीष ने कहा कि जब छत्तीसगढ में पंद्रह साल तक भाजपा की सरकार थी, तब ऐसी योजना को लागू क्यों नहीं किया गया। सत्ता से दूर होते ही भाजपा ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाई है। भाजपा ने पहले ईडी के माध्यम से सत्ता पाने की कोशिश की, इसमें नाकाम रहने पर अब घर-घर जाकर महिलाओं का वोट पाने फार्म भरवा कर महिलाओं के साथ झांसेबाजी की जा रही है।

आशीष ने कहा कि रमन सरकार के समय गांव गांव में महिला पुलिस का गठन किया गया था। महिलाओं से वादा किया गया था कि हर महिला को 1000 रुपए महीना मिलेगा। सरकार बनने के कुछ दिनों तक सरकार ने यह राशि महिलाओं को दी। इसके बाद महिलाओं को राशि का भुगतान नहीं किया गया। किसी को भी महिला पुलिस का लाभ नहीं मिल रहा है।

इसी तरह जनधन खाता खुलवाया गया। सभी से कहा गया कि प्रत्येक के खाते में 10,000 रुपए आएंगे लेकिन यह भी जुमला ही रह गया। बैंकों में खाते खोलने के लिए चक्कर लगाने पर लोगों को समय और पैसा गंवाना पड़ा। सरकार बनने के बाद जनधन खातों का कोई लाभ नहीं मिला। उल्टे बैंकों द्वारा सुविधाओं के नाम पर जमा राशि में से कुछ राशि काट ली जाती है।

केन्द्र में सरकार बनाने के लिए 2014 में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों के खाते में 15 लाख रुपए आने का वादा किया था। आज तक किसी के खाते में यह रकम नहीं आई। देश के गृहमंत्री से पत्रकार जब सवाल पूछते हैं तो वे इस वादे को जुमला कहने लगते हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, फ्री आटा चक्की वितरण योजना, लाडली बहना योजना, नारी सम्मान योजना सखी वन स्टॉप सेंटर योजना, आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना सहित कई योजनाएं भाजपा सरकार ने शुरू की लेकिन कुछ ही दिनों में ये योजनाएं बंद हो गई।

बिल्कुल इसी तर्ज पर महतारी वंदन योजना के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। यह महिलाओं के वोट पाने के लिए केवल एक जुमला है।  भाजपा के जुमलेबाजों के बहकावे में पाटन विधानसभा की महिलाएं नहीं आएंगी, यह तय है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!