द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा ने गृहलक्ष्मी योजना की बड़ी सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मंजू वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर के सभी वार्डों से महिलाओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। महिलाओं की आर्थिक समृद्धि की दिशा में यह बड़ी सौगात है। महिलाओं का उत्साह दुगुना हो गया है। मंजू वोरा ने कहा कि मैं दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की सभी महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करती हूं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी ने गृहलक्ष्मी योजना का वादा किया है। चुनाव जीतने पर योजना के तहत महिलाओं को हर साल 15 हजार रुपए दिये जाएंगे। भूपेश बघेल के इस ऐलान के बाद महिलाओं में हर्ष और उल्लास की लहर है। महिलाओं ने 17 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के दिन कांग्रेस को ही वोट देने का संकल्प लिया है।
विधायक अरुण वोरा के निवास पर शहर के अलग-अलग हिस्सों से महिलाएं आकर खुशी मना रही हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले रही हैं। महिलाओं का कहना है कि भूपेश बघेल पर समूचे छत्तीसगढ़वासियों को भरोसा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal