द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान के दौरान बलौदाबाजार जिले में वोट देने मतदान केंद्र पहुंची महिला की अचानक मौत हो गई। मामला कसडोल थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सहोदरा (60 वर्ष ) है।
घटना की पुष्टि करते हुए निर्वाचन अधिकारी कसडोल भूपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कसडोल पुलिस कर रही हैै। महिला की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal