द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में दूूसरे चरण के मतदान के बाद आज गरियाबंद में नक्सली हमला हुआ। इस घटना में इंडो तिब्ब्त पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट करने से एक जवान शहीद हो गया। गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा गांव में ब्लास्ट की घटना उस वक्त हुई जब गरियाबंद जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान सुबहह 7बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया गया। गौरतलब है कि गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट के 9 मतदान केंद्रों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया था। जब मतदान दल वापस लौट रहा था, तभी बड़े गोबरा गांव के पास शाम करीब 4.45 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। ब्लास्ट में आईटीबीपी के जवान योगेंद्र सिंह शहीद हो गए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
