द सीजी न्यूज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के कुरुदडीह में अपने खेत पहुंचे। खेत में धान की की पैदावार देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा प्रहार किया। भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा – जब आप दूसरों को मूर्खों का सरदार बोलते हैं तब आपको बुरा नहीं लगता ? जो आप दूसरों को दे रहे हैं, आपको वही मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि आपको जो शब्द पसंद नहीं है उनका उपयोग दूसरों के लिए नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को अगर ये शब्द पसंद नहीं हैं तो दूसरों के लिए भी उपयोग ना करें। आप मीठा बोलिए, आपको जवाब भी मीठा मिलेगा।
दरअसल, बाड़मेर के एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने बिना पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिये इशारों में कहा था कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके पहुंचने से विश्व कप फाइनल में भारत हार गया। उन्होंने कहा था कि भारत के खिलाड़ी अच्छा खेल रहे थे। वे विश्व कप जीत सकते थे। लेकिन ‘पनौती’ ने हमें हारने पर मजबूर कर दिया। भाजपा ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है और राहुल गांधी को उनके बयान के लिए नोटिस जारी किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
