- BRS की मदद करने के लिए तेलंगाना में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री घूम रहे
द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। उससे पहले उन्होंने हेलिपैड पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि BRS की मदद करने के लिए तेलंगाना में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री घूम रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि “दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पुस्तक का विमोचन होना है। कार्यक्रम में आमंत्रण मिला है, जिसमें सम्मिलित होने जा रहा हूं।”
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात की धरती से दो महापुरुष निकले थे, महात्मा गांधी और सरदार पटेल। दोनों ने देश को जोड़ने का काम किया और देश को एक किया। अब गुजरात से चार लोग निकले हैं। दो बेचने के लिए निकले हैं और दो खरीदने के लिए निकले हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि बालाघाट में किसके आदेश पर स्ट्रांगरूम को खोला गया ? बीजेपी के नेता बालाघाट की घटना पर चुप हैं और बिलासपुर में शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का तेलंगाना में कुछ आधार ही नहीं है। वे इतने कार्यक्रम क्यों ले रहे हैं। ताकि. हर विधानसभा में 5-10 हज़ार वोट काट लें, तो BRS को फायदा हो जाएगा। लेकिन तेलंगाना के लोग इस बात को जान चुके हैं।” भूपेश बघेल ने राज्यपालों के विधेयक रोकने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी मामले में भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि, “सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सभी राज्यपालों के लिए है। यहां के राज्यपाल के लिए भी है, राज्यपाल को इसका संज्ञान लेना चाहिए और विधेयक को लेकर जो करना चाहते हैं, करना चाहिए।”
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
