Breaking News

6 दिसंबर से निगम क्षेत्र में आधार अपडेशन शिविर

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर।  भिलाई निगम क्षेत्र में नवीन आधार कार्ड बनाने, अपग्रेड और सुधार हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 6 दिसंबर से लेकर 19 जनवरी तक चलने वाले शिविर भिलाई निगम के सभी 5 जोन में एक साथ लगाया जाएगा। आम नागरिकों को उनके वार्ड अथवा मोहल्ले में ही आधार कार्ड बनाने और सुधार की सुविधा देने के उद्देश्य से निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।
इन स्थानों पर लगेगा आधार शिविर
वार्ड 01 जुनवानी में 6 व 7 दिसम्बर को जुनवानी चौक दुर्गा मंच व बाजार चौक सामुदायिक भवन, वार्ड 14 शांति नगर में दशहरा मैदान गणेश मंच पार्षद कार्यालय के पास, वार्ड 30 प्रगति नगर में स्वास्थ्य कार्यालय पानी टंकी व प्रगति नगर केम्प 01, वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर में शिवालय के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड 57 सेक्टर 4 पूर्व में पार्षद निवास कार्यालय सेक्टर 04, वार्ड 02 स्मृति नगर में 8 एवं 11 दिसम्बर को राधाकृष्णा मंदिर त्रिवेणी नगर, वार्ड 15 अम्बेडकर नगर में अम्बेडकर नगर पार्षद कार्यालय व शांति नगर सियान सदन, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर में कर्मा भवन पार्षद कार्यालय के समीप व मयूर गार्डन, वार्ड 39 चन्द्रशेखर आजाद नगर मे खेल मैदान सामुदायिक भवन के पीछे, वार्ड 58 सेक्टर 4 पश्चिम में सड़क 27-28 मंच के पास व सड़क 29-30 पोस्ट आफिस के पास, वार्ड 03 माॅडल टाउन में 12 एवं 13 दिसम्बर को मंचमुखी गार्डन सांस्कृतिक गार्डन, वार्ड 16 सुपेला बाजार में सामुदायिक भवन शंकर पारा सुपेला व सामुदायिक भवन दुबे पशु आहार, वार्ड 32 बैकुण्ठधाम सुन्दर नगर में युगनिर्माण स्कूल के पास पार्षद कार्यालय, वार्ड 40 शहीद चुम्मन यादव छावनी में मंगल बाजार के पास व राधाकृष्णा मंदिर के पास, वार्ड 59 सेक्टर 05 पूर्व में डोम शेड सड़क 12-13, वार्ड 04 नेहरू नगर में 14 एवं 15 दिसम्बर को नेहरू नगर सियान सदन, वार्ड 19 राजीव नगर में राम जानकी मंदिर व हनुमान मंदिर शकुन्तला विद्यालय रामनगर, वार्ड 33 संतोषी पारा केम्प 02 में गौरव पथ नाले के पास व काली मंदिर विवेकानंद के पास, वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी में राजीव नगर सामुदायिक भवन व क्रांति चौक के पास आंगनबाड़ी, वार्ड 60 सेक्टर 05 पश्चिम में डोम शेड संत विजय आडिटोरियम, वार्ड 05 कोसानगर में 19 एवं 20 दिसम्बर को राधाकृष्णा मंदिर व सामुदायिक भवन उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास, वार्ड 20 वैशाली नगर में वैशाली नगर पार्षद कार्यालय, वार्ड 34 वीर शिवाजी वार्ड में पार्षद कार्यालय मिलन चौक, वार्ड 42 गौतम नगर में गली नं. 5 शिव मंदिर व बड़ा मंचशील स्कूल, वार्ड 61 सेक्टर 6 पूर्व में नगर निगम जोन कार्यालय जोन 5, वार्ड 06 प्रियदर्शिनी परिसर में 21 एवं 22 दिसम्बर को शीतला मंदिर संजय नगर व बलीराम किराना स्टोर्स व्यकेटेश्वर टाकिज के पास सामुदायिक भवन, वार्ड 21 कैलाश नगर में कैलाश नगर सियान सदन, वार्ड 35 शारदा पारा में पार्षद कार्यालय जनता स्कूल के पास, वार्ड 43 बापू नगर में राजीव नगर दुर्गा पंडाल व राजीव नगर शिव मंदिर, वार्ड 62 सेक्टर 6 मध्य में कालीबाड़ी सेक्टर 6, वार्ड 07 राधिका नगर में 26 एवं 27 दिसम्बर को सियान सदन राधिका नगर, वार्ड 22 कुरूद में बाजार चौक सामुदायिक भवन, वार्ड 36 श्याम नगर में सूर्या नगर सतनाम भवन व अहमद नगर आंगनबाड़ी केन्द्र, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर में गणेश मंच उड़िया बस्ती व जलाराम मंदिर लक्ष्मी नारायण नगर, वार्ड 63 सेक्टर 6 में सड़क 70 पार्षद निवास के पास, वार्ड 08 कृष्णा नगर में 28 एवं 29 दिसम्बर को राधाकृष्ण मंदिर व बजरंग चैंक वार्ड कार्यालय, वार्ड 23 घाॅसीदास नगर में दुर्गा मंच, वार्ड 37 संत रविदास नगर में पार्षद कार्यालय, वार्ड 45 बालाजी नगर में सामुदायिक भवन सांई मंदिर परिसर, वार्ड 64 सिविक सेंटर सेक्टर 10 में सड़क 12 व 13, वार्ड 09 राजीव नगर सुपेला में 2 एवं 3 जनवरी को राजीव नगर सांस्कृतिक मंच पारस नाथ कापरेटिव के पास, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड में सियान सदन के सामने, वार्ड 52 सेक्टर 03 में दुर्गा पूजा मंच व अखाड़ा मैदान, वार्ड 46 दुर्गा मंदिर में सामुदायिक भवन, वार्ड 65 सेक्टर 10 में पार्षद निवास कार्यालय सेक्टर 10 में शिविर लगाये जायेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!