Breaking News

नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन समारोह 9 को

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा संगठन द्वारा दुर्ग जिले के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों का अभिनंदन 9 दिसंबर को किया जाएगा। जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि आगामी 9 दिसंबर शनिवार को धमधा रोड में बायपास ब्रिज के पास स्थित मिलन पैलेस में दोपहर नवनिर्वाचित विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (अहिवारा), ललित चंद्राकर (दुर्ग ग्रामीण), गजेन्द्र यादव (दुर्ग शहर), ईश्वर साहू (साजा) के अभिनंदन समारोह में सभी मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा, सह प्रभारी चेमन देशमुख, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, विधानसभा प्रभारीगण सच्चिदानंद उपासने, प्रीतम साहू, गौरीशंकर श्रीवास, डा. रामकुमार साहू, संजूनारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने दी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!