द सीजी न्यूज
दुर्ग / कचान्दुर निवासी 10 वर्षीय बालक राहुल गायकवाड़ टी.एम.जे. एनकाईलोसिस नामक बीमारी से ग्रसित था। पिछले एक साल से ठीक से कुछ खा नहीं पा रहा था। इस बीमारी में निचला जबड़ा खोपड़ी की हड्डी से जुड़ जाता है, जिससे मुँह खुल नहीं पाता है। मुंह न खुलने की वजह से एनेस्थीसिया देना भी काफी जटिल प्रक्रिया थी। राहुल को फाइबर ऑप्टिक के द्वारा सॉंस की नली डाली गई।
राहुल के एनकाईलोसिस से पीड़ित होने की वजह से उसके दाहिने कान में इन्फेक्शन टी.एम.जे. ज्वाईन्ट में फैल गया और पिछले 1 साल से उसका मुंह खुलना बन्द हो गया। यह सर्जरी काफी जटिल रही क्योंकि ऑपरेशन के दौरान चेहरे की नसों में चोट लग सकती थी, जिससे चेहरे पर पैरालाइज भी होने का खतरा था।
चेहरे की नसों को बचाते हुए एन्काईलोटिक मास (हड्डी का टुकड़ा) निकालना पड़ता है। दोबारा जबड़े की हड्डी खोपड़ी से जुड़ न जाए, इसके लिए पेट से चर्बी निकालकर डाली गई। राहुल अभी एकदम ठीक है और उसे निगरानी के लिए कुछ दिन अस्पताल में रखा जाएगा। यह सर्जरी ओरल और मैक्सिलो फेशियल सर्जन डॉ. कमिनी इड्सेना ने की। डेन्टल सर्जन डॉ. शिवांशी अग्निहोत्री व ई.न.टी पीजी डॉ. अविनाश गुप्ता ने सर्जरी में सहयोग दिया। राहुल को एनेस्थीसिया डॉ. संजय वालवेन्द्र व डॉ विभा ने दिया। स्टाफ नर्स शिवेन दानी, रमेश, शाईनी चेरियन, भागीरथी ने भी अहम भूमिका निभाई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
