Breaking News

पानी, बिजली, सड़क, आवारा पशु की समस्या से दुर्ग शहर त्रस्त : महापौर तत्काल इस्तीफा दें – अजय वर्मा

  • महापौर व महापौर परिषद के सदस्यों के वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा बुरी तरह से हारे : महापौर नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दें – भाजपा पार्षद दल

द सीजी न्यूज

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा की जबर्दस्त हार के बाद नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने शहर की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज बीजेपी कार्यालय में हुई भाजपा पार्षद दल की बैठक के फौरन बाद सभी पार्षद एकजुट होकर हाथों में तख्ती लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। महापौर धीरज बाकलीवाल पर जोरदार हमला बोलते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की और उनके चेंबर के सामने इस्तीफा देने की तख्ती लटकाकर विरोध दर्ज कराया।

इससे पूर्व भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित सभी पार्षदगणों की उपस्थिती में संयुक्त बैठक हुई, जिसमें नगर निगम में वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा हुई। कहा गया कि महापौर धीरज बाकलीवाल के चार साल के कांग्रेस शासनकाल के कुशासन व भ्रष्ट नीति के चलते विधानसभा चुनाव में शहर के 58 वार्डों के साथ स्वयं के वार्ड में भी बुरी तरह पराजय होना जनता के आक्रोश का नतीजा है। यह जनादेश केवल कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के खिलाफ ही नहीं, बल्कि मेयर धीरज बाकलीवाल व उनके पूरे परिषद के खिलाफ भी है। इसलिए उन्हें नैतिकता के नाते अपनी कुर्सी छोड़ देना चाहिए।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उपनेता देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, काशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, शिवेंद्र परिहार, गायत्री साहू, नरेश तेजवानी, अरुण सिंह, ओमप्रकाश सेन, मनीष साहू, अजीत वैद्य, लीना दिनेश देवांगन, कमल देवांगन, खिलावन मटियारा, चमेली साहू, मीना सिंह, कविता तांडी, शशि द्वारका साहू, हेमा शर्मा, कुमारी साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, योगेंद्र साहू, जग्गी शर्मा, राकेश भारती, दीपक सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में अभी तक विधायक वोरा के रिमोट पर चलने वाली सरकार में भ्रष्ट नीतियों व घपले घोटाले के चलते शहर में विकास कार्य शून्य हो गया था और आम जनता मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रही थी, जिसके कारण इस चुनाव में प्रत्येक वार्डो के मतदाताओं ने अरुण वोरा के साथ ही महापौर बाकलीवाल व उनके कांग्रेसी परिषद के खिलाफ एकतरफा गुस्सा दिखाकर ईवीएम पर कमल का बटन दबाया। स्पष्ट जनादेश दिया है। इसलिए अब महापौर धीरज बाकलीवाल को नैतिकता के नाते अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!