द सीजी न्यूज
दुर्ग/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण दुर्ग के विवेकानंद भवन में किया जाएगा। 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 3 बजे निर्धारित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था नगर पालिक निगम द्वारा विवेकानंद सभागार में की गई है। आम जनता शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण विवेकानंद सभागार में देख सकेगी। आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण देखने विवेकानंद सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
