- 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से राज्य के संभागायुक्त और कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के परिपालन में राज्य के किसान भाईयों के बकाया धान बोनस की राशि के भुगतान और विकसित भारत यात्रा संकल्प यात्रा और प्रधान मंत्री आवास योजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सुशासन दिवस की तैयारियां और घोषणा पत्र के परिपालन में दो वर्ष के बकाया धान बोनस राशि वितरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा है कि धान बोनस वितरण का कार्यक्रम नई सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अधिकारियों को पूरी सर्तकता, गंभीरता और तत्परता से कार्य करने कहा है। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए जरूरी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। छत्तीगसढ़ में 18 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा।
मुख्य सचिव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित विभागीय सचिव व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
