द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिले में अवैध परिवहन, उत्खनन और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु 20 दिसंबर को खनिज विभाग की टीम द्वारा दुर्ग जिला के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों उतई, पाऊवारा, सेलूद, गोड़पेण्ड्री और अण्डा का औचक निरीक्षण किया गया। विभिन्न वाहनों के माध्यम से खनिजों चूना पत्थर, मुरूम, ईंट के अवैध परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर 6 वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal