द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में दुर्ग जिले के राईस मिलर्स की बैठक आज कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2022-23 में कस्टम मिलिंग अंतर्गत उठाव किये गये धान के विरूद्ध जमा चावल और खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में उपार्जित धान का समिति से शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करने अधिक से अधिक मात्रा में बैंक गारंटी जमा कर समितियों से धान का उठाव करने और वर्ष 2023-24 में कस्टम मिलिंग के अंतर्गत चावल जमा करने की प्रगति के संबंध में राईसमिल वार समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान समितियों से धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के अंतर्गत चावल जमा करने की प्रगति कम पाये जाने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी जताई गई। उन्होंने राईस मिलर्स को शीघ्र धान का उठाव और चावल जमा का कार्य राईस मिल की क्षमता के अनुरूप करने कहा। बैठक में अनुपस्थित राईस मिलर्स को कड़ी चेतावनी देने के निर्देश दिये गये। बैठक में खाद्य नियंत्रक डी.एम.ओ. और नान के अधिकारी और मिलर्स उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
