Breaking News

सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन : कहा – संसद की सुरक्षा को लेकर सवाल करने पर तानाशाही कर रही केंंद्र सरकार

द सीजी न्यूज

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में आज देश भर में कांग्रेस का गुस्सा फूटा। सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र पर गंभीर हमला बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी प्रतिमा के सामने दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना दिया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लगातार तानाशाह रवैया अपनाते हुए विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया है। प्रजातंत्र की हत्या हो रही है। किसी को बोलने की आजादी नहीं है। चुने हुये सांसदों को अपनी सुरक्षा की बात उठाने का अधिकार नहीं है। जब संसद में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल किये जाते हैं तो सवाल उठाने पर सांसदों को ही निलंबित कर दिया जाता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से बाहर करते हुए संसद में योजनाबद्ध तरीके से 18 कानून पारित किये गए। उसके बाद अनिश्चित काल के लिये लोकसभा और राज्यसभा स्थगित कर दी गई। संसद में जवाब देने की बजाय तानाशाही की जा रही है। केंद्र सरकार के ऐसे रवैये का कड़ा विरोध किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, नीता लोधी, कौशल किशोर सिंह, मुकेश चंद्राकर, राजेश यादव, अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, हेमा साहू, बसंत खिलाड़ी, अशोक मेहरा, श्रद्धा सोनी, नंद कुमार कश्यप, अनीस रजा, शोएब खान, कीर्ति सिंह, प्रीति साहू, आशा गोंड़, लीना दुबे, अब्दुल वहीद चौहान, संतोष सोनी, आनंद देव ताम्रकार, परमजीत सिंह, राजकुमार वर्मा, अनीस याकूब, शेख अकरम, राजकुमार साहू, रमेश श्रीवास्तव, जॉ निसार अख्तर, शिल्पी सदाबहार, शशांक साहू, बद्रीनाथ बघेल, चंद्र मोहन गभने, दीपक जैन, कृष्णा देवांगन, दीपक साहू, आरिफ राजा, मनीष पारख, राकेश सिंह, सरसिज घोष, कन्हैया लाल, बृजमोहन तिवारी, देव सिंह राम विश्वकर्मा दुर्गा प्रसाद साहू विमल यादव शोएब घनश्याम कुमार देवांगन मोहित वाल्दे, त्रिशरण डोंगरे, शिव वैष्णव, निखिल खिचरिया, नरेश सागरवंशी, हेमंत तिवारी, राकेश दुबे, सतीश पांडे, चैतन्य संजय ताम्रकार, अय्यूब खान, वाई के सिंह, नोहर सिंह, गजेंद्र गोविंद वर्मा, नरेश श्रीवास, अश्वनी साहू, प्रेमलता साहू, भुवनेश्वरी ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!