Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव को बधाई-शुभकामनाएं दी

  • छत्तीसगढ़ सरकार के नए मंत्रियों को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शुभकामनाएं दी और बधाइयां देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को हम सब मिलकर प्रगति की राह पर आगे ले जाएंगे

द सीजी न्यूज

राजधानी रायपुर में आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने साय सरकार के मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों से मुलाकात की। ललित चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल. केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित रहें।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!