द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

