द सीजी न्यूज
रविवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर छत्तीसगढ़ डड़सेना ( सिन्हा ) कलार समाज जन कल्याण समिति के युवक युवती परिचय सम्मेलन और छत्तीसगढ़ महार / महरा (झरिया) समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।
महार / महार झरिया समाज संघ के पदाधिकारियों और विधायक ललित चंद्राकर ने इष्ट देव श्रीनारायण देव की आरती पूजा की। ललित ने कहा कि समाज के कल्याण पूरा योगदान देंगे और समाज के कल्याण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की योजनाएं और राज्य की योजनाओं का ग्रामवासियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। ललित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां ग्रामवासियों को दी जा रही है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर का अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर ललित चंद्राकर ने कहा कि संस्कृति का विकास करने का लक्ष्य है। समाज की बेहतरी के लिए कार्य किये जाएंगे। इस अवसर पर समाज के राकेश हिरवानी वामन साहू सुनील बमबोडे भानुप्रताप गनिर गेंद लाल सहारे विमला कमड़े एम आर सोरधे मंतराम रापुरिया पवन रवापर्डे किशोर रापुरिया केवल आसनी रामकुमार वर्मा राधेश्याम मैथिल नेमसिंह कौशिक रामनारायण गजभीम बंटी रामटेके डिगेश्वर अंगारे शामिल थे।
छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज जन कल्याण समिति युवक युवती परिचय सम्मेलन और पारिवारिक मिलन समारोह में युवक युवती परिचय सम्मेलन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे कलार समाज के सामाजिक कार्यों में हरसंभव योगदान देंगे। इस मौके पर सखीराम सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. कृपाराम, गजेन्द्र सहित समाज के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

