Breaking News

नागपुर में कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया : ” हैं तैयार हम ” रैली में राहुल गांधी से मिले वोरा

  • ” हैं तैयार हम ” रैली में राहुल, खरगे की हुंकार : कांग्रेसजनों में भरा जोश

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। नागपुर में कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हैं तैयार हम रैली में सांसद राहुल गांधी ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। सभा समाप्ति के बाद वोरा ने सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।

मंच पर मौजूद हैं छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, राजीव वोरा

दरअसल, राहुल गांधी कार से एयरपोर्ट रवाना हो रहे थे। उसी समय राहुल गांधी की नजर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा पर पड़ी। राहुल गांधी ने वोरा से चर्चा करते हुए हाल-चाल भी पूछा। राहुल गांधी ने वोरा समेत वहां मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने कहा। 

वोरा ने बताया कि नागपुर में आयोजित हैं तैयार हम रैली में शामिल होने पूरे देश से कांग्रेस नेता आए थे। महाराष्ट्र समेत आसपास के प्रदेशों से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रैली को संबोधित किया। वोरा ने कहा कि रैली में शामिल होने आए कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेसजन नए उत्साह और ताकत से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!