- सीएम ने भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़ में बिरहोर परिवारों से चर्चा की
द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सभी का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातचीत की। इसी दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी। मुख्यमंत्री ने अंजू को शाबाशी दी। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाएं। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
