द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुगंधित चावल अर्पण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया।
सुगंधित चावल अर्पण समारोह में राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से जन्मभूमि अयोध्या के लिए सुगंधित चावल भेजा गया है। श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
