Breaking News

शंकर नाला के ऊपर मालवीय चौक, दादाबाड़ी होते हुए गुरुद्वारा रोड तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव : साइंस कॉलेज के बाजू से नहर के ऊपर बनेगी डेढ़ करोड़ की लागत से नई सड़क : शासन से मंजूरी मिलने पर शुरू होगा निर्माण

  • राज्य शासन से मंजूरी मिलने पर शुरू होगा दोनों सड़कों का निर्माण : अब्दुल गनी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जीई रोड से रेलवे स्टेशन जाने के लिए नई सड़क का निर्माण करने नगर निगम ने डेढ़ करोड़ रु का प्रस्ताव तैयार किया है। यह रोड साइंस कॉलेज के बगल से गुजरने वाली नहर के ऊपर बनाई जाएगी। प्लान इस तरह तैयार किया गया है कि नहर का उपयोग गर्मी के दौरान तालाबों को भरने के लिए होता रहेगा और नहर के ऊपर से सड़क का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी ने बताया कि इसके अलावा शंकर नाला के ऊपर मालवीय चौक से गुरुद्वारा रोड को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी ने बताया कि राज्य शासन से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए राशि की मांग की गई है। राशि मिलने पर सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस रोड का निर्माण होने पर मालवीय चौक से स्टेशन जाने वाले वर्तमान मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। दुर्ग भिलाई के नागरिकों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।

गनी ने बताया कि साइंस कालेज के बगल से गुजरने वाली नहर का उपयोग तालाबों को भरने के लिए किया जाता है। गर्मी के दौरान तालाब सूखने पर ही इस नहर का उपयोग होता है। इस नहर के ठीक ऊपर स़़ड़क का निर्माण किया जाएगा। भिलाई से आने वाले लोग वायशेप पार कर साइंस कालेज के गेट के बगल से नहर के ऊपर बनने वाली प्रस्तावित रोड से होकर रेलवे स्टेशन जा सकेंगे।

निजी भूमि पर बनी सड़क कई साल से बंद : शंकर नाला के ऊपर रोड बनाने से मिलेगी आवागमन सुविधा

शंकर नाला के ऊपर स्लैब ढालकर मालवीय चौक से दादाबाड़ी होते हुए गुरुद्वारा रोड तक अतिरिक्त सड़क निर्माण होने से बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। गनी ने कहा कि इस कार्य के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। शासन से राशि स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गुरुनानक नगर से होकर गुरुद्वारा रोड को जोड़ने वाली रोड पर निजी भूमि होने के कारण यहां से आवागमन बंद है। शंकर नाला के ऊपर स्लैब ढालकर सड़क बनाने से यहां के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!