द सीजी न्यूज
दुर्ग / दुर्ग जिले में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है। पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल/डीजल पम्पों से ज्यादा पेट्रोल व डीजल खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तव में पेट्रोल/डीजल की कमी नहीं है। वाहन चालकों की हडताल के कारण पेट्रोल / डीजल की नियमित आपूर्ति पर आंशिक असर पड़ा है।
खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर के अनुसार जिला प्रशासन व ऑयल कंपनी द्वारा ऑयल डिपो से पेट्रोल पम्पों को नियमित रूप से पेट्रोल / डीजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था बहाल हो जाएगी। सभी पेट्रोल / डीजल उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ही वाहनों में पेट्रोल / डीजल भरवाकर व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
