द सीजी न्यूज
भिलाई। स्टील सिटी के उद्योगपति वी किशोर को नवी मुम्बई महाराष्ट्र में मैकेनिकल ऑपरेशन एण्ड मेंटनेंस में बेस्ट बिजनेसमेन द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। एमएसएमई ने वर्ष 2023 के लिए खुर्सीपार निवासी वी किशोर (मेसर्स एस- एस इरेक्टर्स) को बेहतर कार्य करने के लिए यह अवार्ड दिया है। यह अवार्ड किशोर को वाईस प्रेसिडेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड के शरद लांडे ने दिया है।
इस दौरान किशोर ने कहा कि अवार्ड मिलने से हमारी कंपनी के प्रोग्रेस में बेहतर साबित होगा। अवार्ड मिलने के पीछे किशोर की 15 वर्षो की मेहनत है। इसके अलावा अवार्ड मिलने के पीछे भिलाई इस्पात संयंत्र, एनएसपीसीएल भिलाई, विशाखापटनम स्टील प्लांट के करण संभव हुआ है। तीनों यूनिट का किशोर ने आभार जताया है। समारोह में चीफ फाइनेंशियल अफसर (सीएफओ) आर एक्स आईएल कैलाश कुमार वरोडिया, डीजीएम एमएसएमई एन्ड बीएसई एमएसएमई आनंद चारि समेत अन्य लोग मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
