द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोपली में विकसित भारत संकल्प यात्रा व मितानिन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्रहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन व प्रमाण पत्र वितरण करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सरपंच मंजू वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री सोनू राजपूत, सभापति योगिता चंद्राकर, रूपेश पारख, शुभम वर्मा, राजू साहू, योगेश पटेल, जनपद सदस्य डोमन भारती, सुरेश यादव, मनीष साहू, रमेश वर्मा, तुषार वर्मा, सुमन साहू, डोमन लाल चतुर्वेदी, लक्ष्मी बंजारे, पुष्पा साहू, इंद बाई, बिन्दा बाई व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

