Breaking News

मेयर इन काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले : 10 करोड़ से स्थापित होगा गारबेज डिस्पोजल प्लांट : 6 सार्वजनिक शौचालय स्वच्छता श्रृंगार योजना में शामिल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में नगर निगम के डाटा सेंटर में आज एमआईसी सदस्यों की बैठक हुई जिसमें निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे। शहर के विकास कार्यों और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। शहर में अमृत मिशन योजना अंतर्गत मेसर्स लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग प्रा.लि. कोल्हापुर द्वारा जल आवर्धन का कार्य किया गया है।जिसके बाद पांच साल का संचालन व संधारण का कार्य भी मेसर्स लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिग सर्विसेस द्वारा किया जाना है। नए व पुराने WTP और उच्चस्तरीय जलागार का संचालन व संधारण कार्य शामिल है। मेसर्स लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेस कोल्हापुर का संचालन कार्य अनुबंध अनुसार न होने के कारण निरस्त किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

निकाय क्षेत्रान्तर्गत कुछ विद्युत पोल में एल.ई.डी. लाईट खराब है और बहुत से नए विद्युत पोल में एल.ई.डी. लाईट नहीं लगी है। वार्ड क्रमांक 1 से 60 तक एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट क्रय करने 2 करोड़ 99 लाख 15 हजार रुपए व्यय की मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वार्ड 56 बघेरा सरकारी स्कूल के पास ट्यूबलर पोल लगाने, वार्ड 29 पॉलिटेक्निक कालेज के पास और वार्ड 35 नयापारा चौक से नरेन्द्र गुप्ता के घर तक ट्यूबलर पोल लगाने का कार्य स्थल विवाद के कारण किया जाना संभव नहीं है। स्थल परिवर्तन कर कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।

नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सड़क व नाली सफाई कार्य में प्लेसमेंट कर्मचारियो को नियमित रूप से वेतन भुगतान एजेंसी के माधयम से किया जा रहा है। यह कार्य अवधि 29 फरवरी 23 को समाप्त हो रही है। मार्च 2024 से आगामी वर्ष हेतु प्लेसमेंट कर्मी को वेतन भुगतान करने व सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूर्व की भांति कलेक्टर दर पर 75 कुशल व उच्च कुशल मानव संसाधन प्रदाय कार्य हेतु निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई।

शहर में 10 करोड़ से कचरा निष्पादन प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किया गया। शहर के 6 सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छता श्रृंगार योजना में शामिल करने के प्रस्ताव पर एमआईसी की मुहर लगी। सार्वजनिक शौचालय  ( 1 ) वार्ड 14 सिकोला सब्जी बाजार, ओव्हर ब्रिज के नीचे, ( 2 ) वार्ड 29 मरचुरी रोड हॉस्पिटल महिला शौचालय, अस्पताल वार्ड, (3) वार्ड 29 न्यू बस स्टेंड के सामने, पचरी पारा, अस्पताल वार्ड,(4 ) वार्ड 30 इंदिरा मार्केट के अंदर, तमेर पारा, ( 5) वार्ड 36 भाजपा कार्यालय के पास, गंजपारा के अलावा ( 6 ) वार्ड 55 केशरवा तालाब पार राजनांदगांव रोड पुलगांव शामिल है।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, जयश्री जोशी, हमीद खोखर, अनूप चंदनिया, जमुना साहू, सत्यवती वर्मा, शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, दिनेश नेताम, गिरीश दीवान, संजय ठाकुर, जावेद अली, आरके बोरकर, पंकज चंद्रवंशी, थानसिंह यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!