द सीजी न्यूज
भिलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ग्राफिक्स विभाग से मनिंदर सिंह धुन्ना ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. रबि नारायण गुप्ता, सहायक प्राध्यापक, ग्राफिक्स विभाग के निर्देशन में मनिंदर सिंह धुन्ना ने ‘पारंपरिक प्रिंटमेकिंग पर डिजिटल तकनीकों का प्रभाव’ विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। इनके बाह्य परीक्षक प्रो. पराग रॉय,प्राध्यापक, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता ने इस शोध कार्य की प्रशंसा की।
मनिंदर की इस उपलब्धि पर पूर्व दृश्य कला संकाय के अधिष्ठाता एवं ग्राफिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. वी. नागदास, वर्तमान दृश्य कला संकाय के अधिष्ठाता एवं ग्राफिक विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजन यादव, शोध प्रभारी प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ला, क्राफ्ट एंड डिजाइन के विभाग अध्यक्ष वेंकट आर गुडे,सहायक प्राध्यापक, चित्रकला डॉ. विकास चंद्रा, सहायक प्राध्यापक, मूर्तिकला डॉ. छगेन्द्र उसेंडी, सहायक प्राध्यापक, कला एवं सौंदर्यशास्त्र श्री कपिल वर्मा, सहायक प्राध्यापक, चित्रकला संदीप किंडो, पूर्व अतिथि प्राध्यापक वर्तमान तकनीकी सहायक शैलेंद्रजीत सिंह ने शुभकामनाएं दी है। संकाय के शोधार्थी शशि प्रिया उपाध्याय, धनंजय सिंह चौधरी, रवि अग्रहरी, उमेश नेताम, घाटा दिनु कवदुलाल, जूही लटवार, केशव,सरदार चरणजीत सिंह, मंजीत कौर, मेहनदर कौर, हरदीप सिंह और गुरप्रीत कौर, परमिंदर सिंह, नीलम कौर तथा लाल हेमंत सिंह, आरती सिंह, श्रेयस सिंह, सौम्य सिंह, गरिमा सिंह, संदीप सिंह कोंडल, हरदीप सिंह अरोड़ा, बलविंदर सिंह ने मनिंदर की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
