Breaking News

बड़ी उपलब्धि : CA FINAL EXAM में वंदित जैन ने देश भर में 20 वां रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया

द सीजी न्यूज

दुर्ग निवासी सीए हर्ष जैन (सांखला) के सुपुत्र वंदित जैन ने सीए फाइनल एग्जाम में पूरे देश में 20 वां स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रथम प्रयास में ही वंदित ने ग्रुप 1 और ग्रुप 2 एक साथ पास कर ये कीर्तिमान रचा है। उन्होंने सी.एफ. ए. (यू. एस.) के भी दो लेवल उच्च अंकों से भी उत्तीर्ण किए हैं।

वंदित ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वंदित ने बताया की महज 13 साल की उम्र से ही उन्होंने तय कर लिया था कि मुझे सी.ए. बनना है। जिसके लिए उन्होंने शुरू से दृढ़ता और कड़ी मेहनत को अपनी सफलता तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता माना। सुबह जैसे ही द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की वेबसाइट में रिजल्ट आया, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के समस्त सीए और अधिवक्ताओं ने वंदित को फोन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!