Breaking News

मदीना पहुंची स्मृति ईरानी : अल मस्जिद-अल-नबवी, उहूद के पहाड़ और पहली इस्लामी मस्जिद कुबा का किया दौरा

द सीजी न्यूज

भारत की महिला और अल्‍पसंख्‍यक मामलों की मंत्री स्‍मृति इरानी सऊदी अरब के दौरे पर आज मदीना पहुंची। सउदी सरकार ने साल 2021 में ही मदीना शहर में गैर मुस्लिमों को जाने की अनुमति दी गई है। गैर मुस्लिम स्‍मृति इरानी की इस यात्रा को ऐतिहास‍िक माना जा रहा है।

सऊदी अरब के दौरे पर पहुंची भारत की महिला और अल्‍पसंख्‍यक मामलों की मंत्री स्‍मृति ईरानी ने मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र शहरों में शुमार मदीना का दौरा किया है। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मदीना शहर में एक गैर मुस्लिम भारतीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। अपने इस्‍लामिक कानूनों के लिए चर्चित सऊदी अरब में स्‍मृति ईरानी के मदीना शहर पहुंचने को ऐतिहासिक माना जा रहा है। स्‍मृति इरानी ने भारतीय हज यात्रियों के लिए की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सऊदी अरब के प्रिंस ने मदीना शहर को गैर मुस्लिमों के लिए भी साल 2021 में खोला था।

स्मृति ईरानी ने एक्‍स पर लिखा कि मैंने आज मदीना की ऐतिहासिक यात्रा की, इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों में से एक में पैगंबर की मस्जिद अल मस्जिद अल नबवी, उहुद के पहाड़ और पहली इस्लामी मस्जिद कुबा की यात्रा शामिल है। उन्‍होंने कहा कि इस दौरान उन्‍हें इस्‍लाम की शुरुआत के बारे में जानने का मौका मिला। स्‍मृति इरानी के साथ विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन भी शामिल थे।

एक आधिकारिक प्रवक्‍ता ने अपने बयान में कहा कि यह अपने आप में बहुत उल्‍लेखनीय और अप्रत्‍याशित घटनाक्रम था। मदीना में यह पहला गैर मुस्लिम प्रतिधिमंडल था जिसका इस पवित्र शहर में स्‍वागत किया गया। उन्‍होंने कहा कि यह भारत और सऊदी अरब के बीच बेहतरीन संबंधों को दर्शाता है।

हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

इससे पहले स्‍मृति इरानी ने सऊदी अरब के साथ हज 2024 को लेकर द्विपक्षीय समझौता किया। इसके तहत अब भारतीय हज यात्रियों का कुल कोटा 1,75,025 तक पहुंच गया है। इसके अलावा स्‍मृति इरानी ने उमरा के लिए सऊदी अरब गए भारतीय लोगों के साथ मुलाकात की। भारतीय मंत्री ने हजारों की तादाद में आने वाले भारतीय हज यात्रियों के लिए अच्‍छी सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा स्‍मृति इरानी अल बलाद जेद्दा गईं, जो यूनेस्‍को की विश्‍व विरासत सूची में शामिल है। सऊदी अरब ने मदीना में गैर मुस्लिम दल को जाने की अनुमति देकर अभूतपूर्व रवैया अपनाया।

मुस्लिमों के लिए क्‍यों महत्‍वपूर्ण है मदीना शहर?
इस्‍लाम धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों के लिए दो सबसे पवित्र शहरों में मक्का और मदीना शामिल है। दुनिया भर मुस्लिमों के लिए यह बेहद महत्‍वपूर्ण शहर है। मदीना शहर सऊदी अरब के हेजाज इलाके में शामिल है। मदीना वह शहर है जहां पर पैगंबर मोहम्‍मद प्रवास किए थे। स्‍मृति इरानी अल मस्जिद अल नबवी के बाहरी दीवारों के पास तक गईं। इसके बाद वह उहूद पर्वत को भी देखने गईं। उन्‍होंने कूबा मस्जिद को भी देखा। उहूद पर्वत के पास भयानक लड़ाई हुई थी और कई इस्‍लामिक शहीदों की कब्र यहां पर है। कूबा को पहली इस्लामिक मस्जिद कहा जाता है।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!