रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को केंद्रीय मंत्री मुंडा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने मुंडा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मौजूद उपमुख्यमंत्री अरूण साव को भी केन्द्रीय मंत्री मुंडा ने नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री साव ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
