Breaking News

महापौर ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण : साफ कहा – गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं

  • वार्ड 26 में 15 लाख से सीमेंटीकरण सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने के बाद दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शनिवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 26 में 15 लाख की लागत से सीमेंट रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व महापौर आर एन वर्मा, पार्षद सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे व उपअभियंता विकास दमाहे भी मौजूद रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 26 में सोला खोली गोदवाली हाउस से लेकर जीतू के घर से नाला होते हुए देवेन्द्र सिन्हा से ओसकार,आहुती नाला सांस्कृतिक भवन से मीना सोनी के घर तक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मौजूदअधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। गड़बड़ी नजर आने पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। महापौर ने बताया कि सड़क का सीमेंटीकरण अधोसंरचना मद से किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य पूर्व में स्वीकृत हुआ था, लेकिन आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। बेस पहले ही तैयार कर लिया गया था। अब सीमेंटीकरण किया जा रहा है। शहर में निरन्तर निर्माण कार्य चल रहे हैंं।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!