Breaking News

छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महिला सदस्यों ने किया गुरु गोविंद सिंह जी की शोभायात्रा का भव्य स्वागत

द सीजी न्यूज

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन में ट्रक पर विशेष रूप से बनाई गई सुंदर फूलों से सुसज्जित पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी पांच प्यारों की अगवाई में राजधानी रायपुर के गुरु नानक नगर गुरुद्वारा से रवाना हुई। गुरुद्वारा गोविंद नगर पंडरी तक इस शोभा यात्रा के दौरान कैनल रोड पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मंच लगाकर नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में शामिल गुरु की संगत के लिए भजिया, जलेबी के साथ चाय-पानी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी महिला, पुरुष सदस्यों ने अपने हाथों से संगत को प्रसाद वितरित किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और पांच प्यारों को फूल माला व प्रसाद अर्पित कर माथा टेककर वाहेगुरु से सरबत के भले ( अर्थात सबका भला हो ) की अरदास की।

छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन अर्थात CGSOWA द्वारा नगर कीर्तन की शोभायात्रा के स्वागत व सेवा कार्य में संगठन के संयोजक जीएस भामरा, सचिव दीप जब्बल, आरएस अजमानी, अवतार सिंह प्लाहा, जगदीश सिंह जब्बल, प्रोफेसर बी एस छाबड़ा, बी एस सलूजा, डॉक्टर कुलदीप सिंह छाबड़ा, एच एस ढींगरा, महेंदर सिंह सलूजा, जगपाल सिंह धालीवाल, सहित सभी महिला पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 5 वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है। इस संगठन की खास बात यह है कि यह देश का पहला ऐसा संगठन है, जिसमें सिख समाज के सभी रिटायर्ड औरर वर्किंग अधिकारी अपनी सेवाएं निस्वार्थ रूप से दे रहे हैं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!