Breaking News

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ली समिति प्रबंधकों और मिलरों की बैठक : धान परिवहन तत्काल करने और सीएमआर कोटे में चावल जमा करने मिलरों को दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में समिति प्रबंधकों और राइस मिलरों की बैठक ली। उन्होंने मिलरों को धान का परिवहन तत्काल करने के निर्देश दिए। राइस मिलरों को सीएमआर कोटे में चांवल जमा करने कहा। बैठक में समिति प्रबंधकों को धान खरीदी हेतु शेष बचे दिन को ध्यान में रखते हुए खरीदी की आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। किसानों से रकबा समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि खरीदी केन्द्रों में कोचियों और बिचौलियों का धान समिति में न आने पाए। केवल किसानों का ही धान खरीदी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों और धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों की जाँच करने निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. जोशी, खाद्य नियंत्रक सी.पी. दीपांकर, जिला विपणन अधिकारी भौमिक बघेल, उप पंजीयक अवधेश मिश्रा और विपणन अधिकारी हृदेश शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी टी.एस. अत्री सहित शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक व राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!