Breaking News

आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड और पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीयन के लिए वार्डों में शिविर

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्यो को प्राथमिकता के साथ करें पूर्ण -आयुक्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर में आम नागरिकों को उनके वार्ड या मोहल्ले में ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का ऑनलाइन पंजीयन, आधार कार्ड अपडेशन व आयुष्मान कार्ड ‘बनाने व सुधार करने सुविधा दी जा रही है।

नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय में कारीगरों और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें लाभान्वित किया जाना है। कारीगरों की क्षमता, योग्यता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण के बाद टूलकिट के लिए 15 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पंजीकृत हितग्राहियों को प्रतिदिन 500 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। व्यापार को आगे बढ़ाने रियायती ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी दी जाएगी।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत शहर के पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े शिल्पकारों और कारीगरों का पंजीयन ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी सेंटर) के माध्यम से किया जा रहा है। पंजीयन के बाद उन्हें परम्परागत व्यवसायों के लिए प्रशिक्षण, अनुदान और ऋण से लाभान्वित किया जाएगा।

इन तारीखों में वार्डों में लगेंगे शिविर 

 18 जनवरी – वार्ड क्रमांक वार्ड 13 तुलाराम आर्य कन्या उ.मा.शा, वार्ड 14 शा.प्रा.शाला सिकोला भाठा, वार्ड 15 शासकीय प्राथमिक शाला तितुरडीह कमांक 1 प्राथामिक शाला बरगद पेड़ के पास, वार्ड 16 शा.प्रा.शाला तितुरडीह कमांक 1 प्राथामिक शांला बरगद पेड़ के पासॉ

19 जनवरी –  वार्ड 17 शांति नगर दुर्गा चौक, वार्ड 18 मानस भवन शक्ति नगर, वार्ड 19 दुर्गा मंच, आलू गोदाम, वार्ड 20 आदित्य नगर

22 जनवरी – वार्ड 21 आदित्य नगर जोन कार्यालय, वार्ड 22 शिव मन्दिर गांधी चौक, वार्ड 23 हनुमान मंदिर गली नम्बर 3 दीपक नगर, वार्ड 24 किल्ला मंदिर विद्यापीठ उ.मा.शा

23  जनवरी – वार्ड 25 और 26 सुभाष प्राथमिक शाला में, वार्ड 27 लक्ष्मी नारायण मंदिर और वार्ड 28 यादव छात्रावास

24 जनवरी – वार्ड 29 यादव छात्रावास, वार्ड 30 मारवाड़ी विद्यालय वार्ड 30, वार्ड 31 सरदार वल्लभ भाई पटेल शा. प्रा. शा. अंग्रेजी माध्यम शनिचरी बाजार, वार्ड 32 दिगम्बर जैन मंदिर

29 जनवरी – वार्ड 33 व 34 और 35 सरदार वल्लभ भाई पटेल शा. प्रा. शा. शनिचरी बाजार, वार्ड 36 मोहन बाल मंदिर

30 जनवरी – वार्ड 37 रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी गंजपारा, वार्ड 38 रूंगटा कॉलेज़ आफ साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी गंजपारा,  वार्ड 39 जे.आर. डी.शा. बहु. पू. मा. शा और वार्ड 40 सेठ सुराना कला एवं वा.महाविद्यालय।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!