Breaking News

डीआरजी के जवान अरविंद एक्का की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन : कहा , नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। राष्ट्र और हमारा प्रदेश उनके प्रति कृतज्ञ है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों से लड़ाई हम दृढ़ता से जारी रखेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!