Breaking News

गर्भवती महिला का बच्चादानी फटा : जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इमरजेंसी ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला निवासी स्टेशन मरोदा 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच विंग में भर्ती हुई। सिविल सर्जन डॉ. अरुण साहू के अनुसार जांच में पाया गया कि महिला का बच्चादानी फट गया है। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने इमरजेंसी लेप्रोटामी कर महिला की जान बचाई।

चिकित्सालय के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बी.आर साहू  द्वारा 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे बिना देर किये उनका आपरेशन किया गया और महिला की जान बचाई गई।  आपरेशन में निःश्चेतना विशेषज्ञ डॉ बसंत चौरसिया और डॉ अपूर्वा द्वारा मरीज को बेहोश कर आपरेशन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। ओटी में कार्यरत स्टॉफ नर्स बिंदु, अमित कीर्ति और संजय ने ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। महिला को आईसीयू में रखा गया है। आपरेशन के बाद महिला अब स्वस्थ है।

आपरेशन के दौरान लगभग 2 लीटर रक्त पेट में स्स्रावित हो गया था। डॉ अरुण कुमार साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने उपरोक्त जटिल सर्जरी को समय पर संपादित कर महिला की जान बचाने पर आपरेशन में सम्मिलित समस्त चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुभकामनाएं दी है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!