Breaking News

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : दुर्ग जिले में अभूतपूर्व उल्लास व उमंग की लहर : मंदिरों में दिन भर गूंजते रहे भजन : रात में जमकर होती रही आतिशबाजी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर कसारीडीह स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का सीधा प्रसारण किया गया और दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, मुकेश रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश व प्रदेश की भांति सम्पूर्ण दुर्ग जिला भगवान श्रीराम की भक्ति से सराबोर है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने राम जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि पूरा शहर श्रीराम की भक्ति में सराबोर है। मंदिर, चौक चौराहों और गलियों को तोरण, ध्वज व केसरिया झंडा से सजाया गया है। बच्चे, युवा, वृद्ध हर वर्ग के लोगों में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और उमंग है। मंदिर में सुबह से भक्ति गीत भजन गाये जा रहे हैं।

इस अविस्मर्णीय क्षण को कभी नहीं मिटाया जा सकता है और न ही दिलों से खत्म किया जा सकता है। यह पूरे भारत के लिए सौभाग्य का क्षण है। राम के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोग कोई भी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के हो, अपने दिलों व आत्मा में भगवान राम को रग-रग में बसाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ की भावना अयोध्या से जुड़ी हुई है, क्योकि भगवान राम हमारे भांजे हैं। हमारा छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। इस बार भी अयोध्या में भोग प्रसाद बंटेगा, भगवान को भोग लगाई जाएगी, उसमें छत्तीसगढ़ का चावल गया हुआ है, श्री राम की मां के घर का चावल गया हुआ है।

विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों का ये प्रतिफल है। उन्होंने संकल्प लिया था कि राम मंदिर बन के रहेगा और बनाके रहेंगे। सारी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया।

दुर्ग की तरह विकासखण्ड धमधा के ग्राम बरहापुर, दुर्ग के ग्राम नगपुरा व पाटन विकासखण्ड के ग्राम लोहरसी के मंदिरों में भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विधायक और आधिकारियों सहित नगरवासियों नें किया मानस गायन का श्रवण

जिला प्रशासन द्वारा कसारीडीह स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में श्री राम चरित मानस गायन का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। विधायक दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव, संभागायुक्त एस. एन. राठौर आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसएसपी आर. जी. गर्ग सहित अन्य अधिकारी और नगरवासियों ने मानस गान का श्रवण किया।

आयोजन में आनंद धारा मानस मंडली मालूद, सांई मानस परिवार अण्डा, उपासना मानस मंडली करेला, रघुनाथ मानस मंडली परसाही और जय मानस मंडली दारगांव धमधा नें राम चरित मानस की सुमधुर भक्तिमय प्रस्तुती दी। अधिकारियों नें मानस मंडलियों को प्रस्तुति उपरांत ससम्मान विदाई दी। विधायक गजेंद्र यादव और अधिकारियों नें श्री रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर आस्था के दीप प्रज्वलित किये।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में नगर वासियों नें 5100 दीप प्रज्वलित कर मंदिर को रोशनी से जगमग कर दिया। विधायक यादव नें अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने पर सभी सनातनियों के लिए गौरवान्वित होने की बात कही। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन निरूपित करते हुए लोगों को श्री राम के व्यक्तित्व को आत्मसात कर जीवन को उज्जवल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!