- महापौर, आयुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश, फ्लॉवर शो में दर्जनों प्रजातियों के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम द्वारा शहर के राजेन्द्र पार्क में 28 जनवरी को फ़्लॉवर शो का आयोजन किया जा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल व पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने बताया कि राजेन्द्र पार्क में फ़्लावर शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कल 24 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी सुबह 9:30 से लेकर शाम 5:00 बजे तक राजेन्द्र पार्क में पहुँचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने फ़्लॉवर शो के लिए नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू व सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि फ़्लॉवर शो में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्टॉल बनाए जाएंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजेंद्र पार्क में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ रंग रोगन, पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था के साथ-साथ अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
