Breaking News

25 जनवरी से शुरू होगा राशन कार्ड का नवीनीकरण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शासन के आदेशानुसार दुर्ग जिले में 25 जनवरी से जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण शुरू किया जाएगा। नवीनीकरण आवेदन प्रस्तुत करने के 2 विकल्प हैं । पहला विकल्प राशनकार्डधारी अपने एन्ड्रायड फोन से खाद्य विभाग के पोर्टल अथवा गूगल प्ले स्टोर से राशनकार्ड नवीनीकरण ’’सिटीजन एप’’ डाउनलोड कर इंस्टाल कर सकते है। एप ओपन करने पर स्क्रीन पर तीन विकल्प प्रदर्शित होंगे। (1) राशनकार्ड नवीनीकरण (2) राशनकार्ड नवीनीकरण की स्थिति जांचे (3) राशनकार्ड नवीनीकरण कैसे करें।

खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण आवेदन हेतु प्रथम विकल्प ’’राशनकार्ड नवीनीकरण’’ चुनें। राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु दो विकल्प राशनकार्ड में प्रदर्शित क्यू.आर.कोड स्कैन कर राशनकार्ड नम्बर और राशनकार्ड में दर्ज मोबाईल नम्बर सत्यापन द्वारा दिखेंगे। क्यूआर कोड स्कैन अथवा मोबाईल नम्बर सत्यापित होने पर राशनकार्ड की ई-केवाईसी सहित अन्य जानकारियां प्रदर्शित होंगी। जानकारियों के नीचे अंकित घोषणा पत्र के बाक्स में चयन कर राशनकार्ड नवीनीकरण आवेदन बटन को दबाना होगा।

जिन सदस्यों का ई-केवाईसी अपूर्ण है ऐसे सदस्यों का आधार एवं राशनकार्ड की प्रति संबंधित उचित मूल्य दुकान में जमा करें। राशनकार्ड नवीनीकरण आवेदन स्वीकार होने पर स्क्रीन पर संदेश प्रदर्शित होगा। जो उपभोक्ता यह कार्य नहीं कर सकते, वे राशनकार्ड और सदस्यों का आधार, मूल प्रति व छायाप्रति के साथ अपने शा.उ.मू. दुकानदार से संपर्क कर उपरोक्त प्रक्रिया पूर्ण करा सकेंगे। किन्तु राशनकार्ड और  मोबाईल नम्बर विकल्प से नवीनीकरण किये जाने की स्थिति में राशनकार्ड में संलग्न मोबाईल भी लेकर जाना होगा।

राशनकार्ड नवीनीकरण की अवधि 25 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक राशन कार्डों में संशोधन, नाम जोड़ने, नाम काटने, नया राशनकार्ड बनाने का कार्य बंद रहेगा।

Check Also

18% अधिभार के बाद पेनल चार्ज क्यों ? 104 करोड़ की कथित अतिरिक्त वसूली का हिसाब दे निगम : भोजराज सिन्हा

भिलाई की जनता के साथ अन्याय क्यों ? THE CG NEWS  भिलाई। नगर पालिक निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!