Breaking News

रक्तदान से जरूरतमंंद मरीजों की बच सकती है जान : जरूर करें रक्तदान : ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।  इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर ने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कई बार दुर्घटनावश या किसी प्रकार की बीमारी के कारण रक्त की आवश्यकता पड़ती है। जरूरत के समय रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में काफी तकलीफ की स्थिति बन जाती है। रक्तदान शिविर के आयोजन से मिले रक्त से जरूरतमंदों को रक्त मिल पाता है। ललित ने लोगोंं से समय समय पर रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करने की अपील भी की।

रक्तदान करने वालों मे हिरेन्द्र क्षत्रिय, गगन यादव, विष्णु यादव, विकास देशमुख, चंद्र कुमार पटेल शांमिल हैं। इस अवसर पर भाजपा नेत्री तुलसी साहू, डॉ भारती शाह, संदीप श्रीवास्तव, एनके साहू, लखन लाल साहू, वेद नारायण साहू उपस्थित रहे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!