द सीजी न्यूज
रायपुर। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 6 व 7 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2024 हेतु चयनित समस्त आवेदक यात्रा की पहली किश्त राशि रु. 81,800/- प्रति हाजी 9 फरवरी तक ONLINE/SBI/UBI में जमा कर उसकी पे स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म, सोलेमन डिक्लेरेशन, अंडरटेकिंग व पासपोर्ट 12 फरवरी तक कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा कराएं। पे स्लिप और मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हज-2024 हेतु खादीमुल हुज्जाज के आवेदन आमंत्रित – हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर 4 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2024 के लिए जाने वाले हज यात्रियों के सहायतार्थ खादिमुल हुज्जाज के ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक आमंत्रित किये गए हैं। खादिमुल हुज्जाज हेतु निर्धारित अहर्ताए व नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
