Breaking News

आसमान छूती कीमतों से पूरा देश त्रस्त, केंद्रीय बजट में महंगाई कम करने कोई प्रावधान नहीं : डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ को कुछ नहीं मिला : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। केंद्र सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वित्त मंत्री द्वारा किचन का बजट कम करने ठोस और स्पष्ट प्रावधान किये जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कोई ठोस बातें नहीं है। चुनावी साल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के मूल्य में कमी होने की उम्मीद पूरे देश के नागरिक कर रहे थे, लेकिन आम जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

वोरा ने कहा कि पिछले 10 साल से बैंक खाते में 15 लाख जमा होने का इंतजार कर रहे देश के लोगों को इस बार भी मुंगेरीलाल के सपने दिखाए गए हैं। केंद्र सरकार के बजट में 2 करोड़ से अधिक ग़रीबों को आवास देने और 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का दावा कर लोगों से जुमलेबाजी की गई है।

वोरा ने सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए विशेष पैकेज की घोषणा क्यों नहीं की गई। भाजपा दावा कर रही थी कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़वासियों को फायदा होगा, लेकिन बजट में न तो छत्तीसगढ़ के लिए कोई विशेष पैकेज की घोषणा की गई है, न छत्तीसगढ़वासियों के लिए किसी बड़ी सौगात का ऐलान किया गया।

वोरा ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि बजट में किसानों, बेरोजगारों और व्‍यापारियों के लिए कुछ भी नहीं है। केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और आय कर श्रेणियों को तर्कसंगत बनाए जाने पर ध्‍यान केंद्रित नहीं किया गया है। बजट में सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं है। बेरोजगारों की उम्मीदें इस बार भी टूट गई।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!