एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि सत्येंद्र 2021 से इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी अस्सिटेंट आइबीएसए के पद पर तैनात है। आरोप है कि वह मास्को डेपुटेशन पर भेजने के बाद आईएसआई के लिए काम करने लगा था। बतौर हैंडलर बनकर भारत के दूतावास, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य इंस्टिट्यूट की महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी बाहर भेज रहा था।
मास्को में भारतीय दूतावास में लालच के चक्कर में आकर पाक एजेंसी आईएसआई के झांसे में आकर भारत की गोपनीय सूचना देने लगा था। सत्येद्र की गतिविधियों को देखते हुए ही सेना की इंटेलीजेंस उस पर काम कर रही थी। एटीएस के मेरठ प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि सत्येंद्र ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया। मेरठ के एटीएस आफिस से उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई है। उसके पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड व कुछ अन्य सामान बरामद किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
