द सीजी न्यूज
दुर्ग / महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कराने या गिरफ्तारी के लिए पुख्ता सूचना देने पर पुलिस द्वारा ईनाम की घोषणा की गई है। जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी सौरभ चन्द्राकर पिता रामेश्वर चन्द्राकर उम्र 27 साल साकिन कैम्प 1 मदर टेरेसा नगर मयूर पार्क के पास भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रुपये के नगद ईनाम की घोषणा की गई है।
राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति द्वारा जानकारी देने या गिरफ्तारी कराने या युक्तियुक्त सूचना देने पर ताकि फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे राशि रु. 25,000 रुपये तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। फरार आरोपी की जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं. 9479192026 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
