- ज्यादातर धार्मिक आस्था का जीवंत उदाहरण हमें देखने को मिलता है ग्रामों में – ललित चंद्राकर
द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में मानस गान, रामलीला, रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोकडी, भानपुरी, आलबरस में हुए कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडल भाजपा अध्यक्ष गिरेश साहू सहित ग्रामीण अंचल के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और धर्म का विभिन्न स्वरूप वाला देश है। गांव हों या शहर, हर जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जाता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से लोग न सिर्फ धर्म से जुड़े रहते हैं, बल्कि धार्मिक आस्था बढ़ने के साथ ही मन को शांति भी मिलती है। ग्रामीण स्तर पर गठित समितियां लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को धर्म से जोड़कर रखते हैं। इस तरह के आयोजनों से धर्मांतरण रोकने में मदद मिलती है। ललित चंद्राकर ने आयोजन समिति के सदस्यों को और आयोजकों को धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

