
द सीजी न्यूज
राजस्थान से राज्यसभा सांसद के लिए सोनिया गांधी को उम्मीदवार घोषित किये जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस ने अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति और प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद का त्याग करने वाली देश की महानायक सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा सांसद उम्मीदवार बनाया है। UPA सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी अमिट छाप रही है।
वोरा ने कहा कि कई व्यक्तिगत दुखों का सामना करने के बावजूद वह देश के प्रति अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हुईं। संघर्षों और अनिश्चितताओं के सामने उनके साहस, ईमानदारी और सत्य पर कायम रहने से असंख्य देशवासियों का विश्वास और सम्मान हासिल हुआ है। उनके नेतृत्व गुण, समर्पण और दृष्टि प्रेरणादायक रही है, और हम मानते हैं कि वह हमारे हितों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए सही व्यक्तित्व हैं।
वोरा ने कहा कि उनके राज्यसभा में नामांकन के इस नए अध्याय में हम सभी का समर्थन और प्रोत्साहन हमेशा है और रहेगा। वोरा ने विश्वास जताते हुए कहा कि उनका व्यापक राजनीतिक अनुभव, राष्ट्र की प्रगति के लिए उनकी दृष्टि, और जन-केंद्रित नेतृत्व आने वाले वर्षों में हमारे देश के लोकतांत्रिक रचना को और मजबूत करेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal