Breaking News

शटडाउन : 15 फरवरी को 6 वार्डों में शाम के समय नहीं खुलेंगे नल

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम के जलकार्य विभाग द्वारा आर्य नगर में वाल्व और थ्रस्ट ब्लॉक ( Thrust block ) का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 15 फरवरी गुरुवार को शाम के समय निगम द्वारा पानी सप्लाई नहीं की जाएगी। नगर निगम द्वारा मांग के अनुसार आवश्यकतानुसार क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी भेजने की व्यवस्था की जाएगी। असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने से पहले आवश्यक कार्य के लिए पर्याप्त पानी को स्टोर करके रख लें।

प्रभावित क्षेत्र – हरना बांधा टंकी आंशिक वार्ड क्रमांक 8 तकिया पारा, शंकर नगर (आंशिक) वार्ड क्रमांक 9 स्वामी विवेकानंद वार्ड, शंकर नगर (पश्चिम) वार्ड क्रमांक 10, शंकर नगर (पूर्व) वार्ड क्रमांक 11, मोहन नगर वार्ड क्रमांक 12, मोहन नगर वार्ड क्रमांक 13 । अगले दिन 16 फरवरी को द्वितीय पाली में पानी सप्लाई सामान्य रूप से की जाएगी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!