द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत उतई में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने और आम जन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन का उत्थान है। इस उद्देश्य को लेकर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और इन योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार भी हुआ है। वर्तमान में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी देना है।
ललित चंद्राकर ने कहा कि जानकारी न होने के कारण कई लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। शिविर के माध्यम से योजना की जानकारी प्राप्त कर विभिन्न योजनाओं जैसे उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौर सुजला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ उठा सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा भी विभिन्न जनहित योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आम जनमानस को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर सीएमओ नायक, योगेश्वर सिंह, एआर साहू, सोनू राजपूत, पार्षद सतीश चंद्राकर, सरस्वती साहू, नरेंद्र साहू, खूबलाल चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण साहू, रूपेश पारख, विमल कामडे, उषा सिंन्हा, खुशबू वर्मा उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

