द सीजी न्यूज
दुर्ग। हमर संस्कृति हमर धरोहर “पुरखा के सुरता” लोक कला महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक अरुण वोरा ने वार्ड क्रं. 56 बघेरा में किया। इस मौके पर वोरा ने कहा कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ की सभ्यता व संस्कृति की पूरे देश में पहचान है। यहां की परस्पर सद्भावना और भाईचारे के साथ रहने की मिसाल वर्षों से कायम है। इसे संजोकर रखने की जिम्मेदारी हम सबके ऊपर है। हमारे पुरखों ने जो इतिहास अपने जीवनकाल में बनाया है, उस इतिहास को जानकर, अपने जीवन में अपनाकर उसे आगे बढ़ाना ही हमारा कर्तव्य है।
वोरा ने कहा कि हमारे लोकगीतों की महक न केवल हमारे प्रदेश, बल्कि पूरे देश को महकाती है। कार्यक्रम में वोरा के साथ पूर्व पार्षद अनिल देवांगन, अरुण यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, लिखन साहू, चिराग शर्मा, नंदकिशोर शर्मा , पार्षद कुमारी राकेश भारती साहू, अरुण यादव, हिरमौतिन ठाकुर, गजराज नेताम, मोहन देशमुख, बेनूसिंह नेताम, रूपराय पडोटी, गोकुल देवांगन, ललित ढीमर, डॉ. तरुण नायक, रवेन्द्र ठाकुर, भगवान सिंह ठाकुर, बरसन नेताम, सरातु ठाकुर, रवि साहू, बालाराम साहू, संतोष निषाद, दुर्गा ढीमर, नरेन्द्र निषाद, टेकराम साहू, भूपेन्द्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

