Breaking News

कांग्रेस ने दिया धरना : वोरा बोले – राहुल गांधी की न्याय यात्रा से डरी हुई है केंद्र की बीजेपी सरकार

द सीजी न्यूज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू के नेतृत्व में मालवीय नगर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इनकम टैक्स द्वारा बिना किसी नोटिस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के अकाउंट को फ्रीज करने के विरोध में धरना दिया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अरुण वोरा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार राहुल गांधी की न्याय यात्रा से डरी हुई है। यह तानाशाही रवैया है। यह दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई है। कांग्रेस से बहुत ज्यादा भयभीत है। भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी राष्ट्रीय पार्टी के अकाउंट को बिना किसी नोटिस के फ्रीज कर दिया गया है। यह एक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया है। कांग्रेस पार्टी सदैव ही देश की जनता के हित के लिए लड़ी है और सदैव लड़ती रहेगी। धरना प्रदर्शन से हम देश की जनता को संदेश देना चाहते हैं कि हम सदैव ही जनता के हित के लिए अग्रसर है। जनता के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक घोषित किया, इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार भयभीत हो गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने केवल 10 वर्षों में ही 5054 करोड़ रुपए का चंदा एकत्रित किया, वहीं कांग्रेस पार्टी 70 सालों में केवल 600 करोड़ रुपए ही चंदा एकत्रित किया। 2019 में इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से देश में लूट की परंपरा स्थापित की गई और यह पैसा किनके द्वारा दिया जा रहा है और क्यों दिया जा रहा है, इसकी जानकारी छुपाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने किया, जो कि देश की जनता के साथ छलावा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और  जनता भाजपा को जवाब देगी।

मंच संचालन प्रवक्ता सुशील भारद्वाज और आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने किया। धरना प्रदर्शन में परमजीत सिंह भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, नासिर खोखर, दीपक जैन, सनी साहू, चंद्र मोहन सत्यवती वर्मा संजय धनकर विनोद सेन विनीश साहू देव सिन्हा आनंद कपूर ताम्रकार संतोष सोनी भूपेंद्र सेन मोहित वालदे सतीश पांडे जगमोहन ढीमर हेमन्त तिवारी राकेश सिन्हा इंद्रपाल सिंह भाटिया शंकर ठाकुर कन्या ढीमर अश्वनी जांगडे व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

विधायक रिकेश ने सीएम को लिखा पत्र : सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने किया आग्रह

THE CG NEWS भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और जनहित को सर्वोपरि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!